मिलिए भारत की अमीर महिलाओं से:फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल टाॅप-5 अमीर महिलाएं- किसी को है डांस का शौक तो किसी ने संभाला पति का पूरा कारोबार


फोर्ब्स इंडिया की ओर से भारत के 100 अमीरों की नई लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में इस साल महिलाओं में सबसे अधिक नेटवर्थ हासिल कर किरण मजुमदार-शॉ टॉप पोजीशन पर है। बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावायरस से अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है। इसके बावजूद देश के अमीर लोगों की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, 2019 की तुलना में भारत की धनवान महिलाओं की लिस्ट में अधिक बदलाव नहीं हुआ है। इस साल 5 में से 4 महिलाओं की वेल्थ में बढ़त देखी गई है। बायोकॉन की एमडी किरण मजूमदार शॉ इस लिस्ट में टॉप पर हैं।


आइए देखते हैं कौन हैं वो 5 नाम...


किरण मजूमदार-शॉ

किरण मजूमदार-शॉ

1. किरण मजूमदार-शॉ, बायोकॉन


रैंक- 27


नेटवर्थ - बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ ने अपनी संपत्ति में $2.22 बिलियन जोड़ा है, जिससे 2020 में उनकी कुल संपत्ति 4.6 बिलियन डॉलर हो गई। 2019 में यह $2.38 बिलियन थी। उन्होंने 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में 93.28 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक लाभ अर्जित किया।


किरण मजूमदार-शॉ के बारे में- एक भारतीय उद्यमी और आईआईएम-बैंगलोर की अध्यक्ष हैं, बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। 2014 में, उन्हें विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओथम गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। ये कंपनी डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए इंसुलिन तैयार करती है।


सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल

2. सावित्री जिंदल, ओ.पी. जिंदल ग्रुप


रैंक- 19


नेटवर्थ - सावित्री जिंदल की 2020 में संपत्ति 5.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 6.6 बिलियन डॉलर हो गई। 2019 की तुलना में इसमें $ 0.8 बिलियन या 13.8% की बढ़त देखी गई।


सावित्री जिंदल के बारे में- जिंदल ग्रुप के फाउंडर उनके पति ओम प्रकाश जिंदल हैं। उनके निधन के बाद वो कंपनी की चेयरपर्सन बनीं। उनके पति ओपी. जिंदल की मौत 2005 में हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह से हुई थी। सावित्री जिंदल के चार बेटे (पृथ्वीराज, सज्जन, रतन और नवीन जिंदल) हैं. बड़े बेटे पृथ्वीराज जिंदल Jindal SAW Ltd. के चेयरमैन हैं। सज्जन जिंदल JSW Energy के चेयरमैन हैं। रतन सिंह कंपनी के डायरेक्टर हैं और छोटे बेटे नवीन ने 'जिंदल स्टील' की कामन संभाल रखी है।


विनोद राय गुप्ता

विनोद राय गुप्ता

3. विनोद राय गुप्ता, हेवेल्स इंडिया


रैंक- 40


नेटवर्थ - विनोद राय गुप्ता हेवेल्स कंपनी की मालकिन हैं। इनकी कुल संपत्ति में गिरावट देखी गई। 2019 में इनकी संपत्ति $ 4 बिलियन थी जो 2020 में $ 0.45 बिलियन या 11.25% कम होकर $ 3.55 बिलियन पर आ गई।


विनोद राय गुप्ता के बारे में- विनोद राय गुप्ता हेवेल्स इंडिया को चला रहीं है। यह हेवेल्स की फाउंडर कीमत राय गुप्ता की पत्नी हैं।


लीना तिवारी

लीना तिवारी

4. लीना तिवारी, यूएसवी


रैंक- 47


नेटवर्थ - यूएसवी की लीना तिवारी की 2020 में कुल संपत्ति में 1.08 बिलियन डॉलर की बढ़त देखी गई। 2019 में उनकी संपत्ति $ 1.92 बिलियन थी जो 2020 में 56.25% बढ़ गई।


लीना तिवारी के बारे में- लीना तिवारी USV इंडिया को संभाल रही हैं। इनकी कंपनी डायबिटीज और कार्डियोवेस्कुलर की दवाइयां बनाती हैं। लीना लेखक, एनिमल लवर, डांसर और होम मेकर भी हैं। जानवरों से उन्हें बहुत प्यार है।


मल्लिका श्रीनिवासन

मल्लिका श्रीनिवासन

5. मल्लिका श्रीनिवासन, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण


रैंक- 58


नेटवर्थ - अमलगमेशंस ग्रुप फैमिली की मल्लिका श्रीनिवासन की संपत्ति 2020 में 2.1 अरब डॉलर से बढ़कर 2.45 अरब डॉलर हो गई है।


मल्लिका श्रीनिवासन के बारे में - मल्लिका श्रीनिवासन मैसी फार्ग्युसन ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी टैफे (टीएएफई) की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। 27 साल की उम्र में वर्ष 1986 में वह टैफे में शामिल हो गयीं। कंपनी में शामिल होने के बाद मल्लिका ने शुरू से ही सहज व सात्विक कारोबारी रणनीति अपनाई। जब उन्होंने ने टैफे ज्वाइन किया था उस समय कंपनी का टर्नओवर लगभग 85 करोड़ रुपए था और आज के समय में यह बढ़कर लगभग 2.45 अरब डॉलर हो गया है।


 


Popular posts
MP बजट सत्र का छठवां दिन:स्कूल शिक्षा मंत्री परमार बोले- CBSE या माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्कूल कोरोना काल में सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे
Image
IND vs ENG डे-नाइट टेस्ट LIVE:27 रन पर इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाए, अक्षर ने बेयरस्टो और इशांत ने सिबली को पवेलियन भेजा
Image
परिजनों को वीडियो भेज, ट्रेन के सामने कूदा:नगर निगम के सीएसआई और सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप, आक्रोशित परिजनों ने शव रख एक घंटे तक किया प्रदर्शन
Image
विधानसभा उप निर्वाचन हेतु स्टेंडिंग कमेटी गठित
Image